नाखून कटा कर शहीद होने की कोशिश में मोदी सरकार, कहा- पीएम मोदी की वजह से ही #Metoo में बोल रही महिलाएं
भाजपा सांसद का कहना है कि मोदी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि महिलाएं अब खुलकर सामने आ रही हैं।

देशभर में महिलाएं मी टू कैंपेन के तहत अपने यौन शोषण की कहानी लेकर सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस अभियान में कई नामचीन हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर का नाम भी इसी फ़ेहरिस्त में शामिल है। उन पर भी कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मोदी सरकार इस मामले पर लगातार चुप्पे साधे हुए है। लेकिन, भाजपा के सांसद इस आंदोलन में श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा सांसद दर्शना विक्रम का कहना है कि सालों से महिलाएं अपनी आपबीती नहीं सुना रही थीं। लेकिन, मोदी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि महिलाएं अब खुलकर सामने आ रही हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भाजपा सांसद का कहना है कि महिलाएं इतने सालों से इंतजार कर रही थीं क्योंकि उन्हें ऐसा माहौल नहीं मिल रहा था, जहां उनकी बात सुनी जा सके। उन्होंने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने ऐसा वातावरण बनाया, जिससे महिलाएं उनपर विश्वास करती हैं।