मध्यप्रदेश भाजपा में बड़े नेता कर रहे हैं कार्यकर्ताओं की अनदेखी और शोषण – पद्मा शुक्ला
पूर्व भाजपा नेता पद्मा शुक्ला भाजपा से इस्तिफा देकर कांग्रेस में हो गईं शामिल।

सोमवार को मध्यप्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की प्रमुख पद्मा शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं का शोषण किये जाने का आरोप भी लगाया है।
एनडीटीवी की एक ख़बर के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में पद्मा शुक्ला ने लिखा,“मैं 1980 से पार्टी की सदस्य रही हूं और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हूं। 2014 के उपचुनाव के बाद विजयाघवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी और लगातार हो रहे शोषण से परेशान हूं। इसलिए मैंने भाजपा को छोड़ने का फैसला किया है।”
उन्होंने कहा, “मैंने मध्यप्रदेश मंत्री संजय पाठक के साथ दो साल तक काम करने की कोशिश की, लेकिन यह मुश्किल था। वह भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमानित करते थे। मंत्री द्वारा अपमानित किए गए कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता था, जो उन्हें काफी तकलीफदेह लगती थी।” गौरतलब है कि पद्मा शुक्ला इस साल साल मध्यप्रदेश के राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष पद भी संभाल रही थीं।