बलात्कार आरोपी एम जे अकबर मानहानी केस में पत्रकार प्रिया रमानी को समन, 25 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत में पेश होने का आदेश
मी टू मुहिम के दौरान प्रिया रमानी ने एम.जे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को समन जारी करते हुए आगामी 25 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा है.
नवभारत टाइम्स की ख़बर के अनुसार अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर की याचिका पर प्रिया रमानी को समन जारी किया है.
दरअसल देश में मीटू मुहिम के दौरान पत्रकार प्रिया रमानी ने एम.जे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद अकबर ने मानहानि का मामला दायर किया था.
ज्ञात हो कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद पिछले साल 17 अक्टूबर को अकबर ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि अकबर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.
ग़ौरतलब है कि प्रिया रमानी के आरोपों के बाद लगभग 20 से अधिक महिलाओं ने भी अकबर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे.