उत्तरप्रदेश में किसान की पीट-पीट कर हत्या
वृहस्पतिवार को किसान अपने खेतों की सिंचाई करने गए थे।

शामली जिले के तितोली गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक 65 वर्षीय किसान की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आदर्श मंडी पुलिस थाने के थानाप्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि किसान करन पाल वृहस्पतिवार को अपने खेतों की सिंचाई करने गए थे लेकिन वह घर नहीं लौटे।
उन्होंने बताया कि तलाश करने पर पाल का शव उनके खेत पर मिला। शव पर जख्म और चोट के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।